रवि शास्त्री ने अहमदाबाद में कोविड-19 का टीका लगवाया

रवि शास्त्री ने अहमदाबाद में कोविड-19 का टीका लगवाया

रवि शास्त्री ने अहमदाबाद में कोविड-19 का टीका लगवाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: March 2, 2021 7:23 am IST

अहमदाबाद, दो मार्च (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगवाया।

शास्त्री ने सहयोग और समर्थन के लिए अपोलो अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद दिया। वह 58 बरस के हैं।

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गई। चिकित्सा पेशेवरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद जिन्होंने महामारी के खिलाफ भारतीय झंडा बुलंद किया।’’

भारत में सोमवार से दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई जिसमें इसके दायरे को बढ़ाते हुए वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं।

शास्त्री ने लिखा, ‘‘कांताबेन और उनकी टीम ने अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण के दौरान जो पेशेवरपन दिखाया उससे काफी प्रभावित हूं।’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के किसी अन्य सदस्य को टीका नहीं लगाया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम यहां इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेल रही है।

चौथा और अंतिम टेस्ट अहमदाबाद में गुरुवार से खेला जाएगा। भारत अभी श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है।

भारतीय टीम चौथे टेस्ट को अगर जीत लेती है या ड्रॉ करा लेती है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगी जहां उसका सामना जून में लार्ड्स में न्यूजीलैंड से होगा।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में