मुंबई, 11 अप्रैल ( भाषा ) दिनेश कार्तिक के आक्रामक अर्धशतक के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में बृहस्पतिवार को आठ विकेट पर 198 रन बनाये ।
बेंगलोर के लिये कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 40 गेंद में 61 और रजत पाटीदार ने 26 गेंद में 50 रन बनाये । कार्तिक ने सिर्फ 23 गेंद में 53 रन की नाबाद पारी खेली ।
मुंबई के लिये जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिये ।
भाषा मोना
मोना