WPL 2025 : RCB ने जीत के साथ किया आगाज, गुजरात जाइंट्स को हराया, पहली बार हासिल किया 200 का लक्ष्य

Ads

RCB beat Gujarat Giants by six wickets: आरसीबी ने जीत के साथ किया आगाज, गुजरात जाइंट्स को छह विकेट से हराया

  •  
  • Publish Date - February 14, 2025 / 11:15 PM IST,
    Updated On - February 14, 2025 / 11:29 PM IST

RCB vs KKR IPL 2025/image source: WPL

HIGHLIGHTS
  • रिचा ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाये
  • कनिका आहूजा ने 13 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये
  • गुजरात जाइंट्स को छह विकेट से हरा दिया

वडोदरा: RCB beat Gujarat Giants by six wickets, रिचा घोष के 27 गेंद में नाबाद 64 रन और एलिसे पैरी की 34 गेंद में 57 रन की पारी की मदद से गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र के पहले मैच में शुक्रवार को गुजरात जाइंट्स को छह विकेट से हरा दिया ।

जीत के लिये 202 रन का लक्ष्य आरसीबी ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया । रिचा ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाये । वहीं पैरी ने छह चौके और दो छक्के जड़े । आखिर में कनिका आहूजा ने 13 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये ।

read more: वाल्मीक कराड की मदद करने वाले और अन्य लोग बेखौफ घूम रहे हैं: संतोष देशमुख के भाई

कप्तान स्मृति मंधाना (नौ ) और उनकी सलामी जोड़ीदार डैनी वियाट हॉज (चार) सस्ते में आउट हो गई जिसके बाद पैरी ने राघवी बिष्ट (25) के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 86 रन जोड़े । इसके बाद रिचा ने मोर्चा संभाल लिया । इससे पहले कप्तान एशले गार्डनर और अनुभवी बेथ मूनी के अर्धशतकों की मदद से गुजरात जाइंट्स ने पांच विकेट पर 201 रन बनाये ।

मूनी ने 42 गेंद में आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाये जबकि गार्डनर ने 37 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें तीन चौके और आठ छक्के शामिल थे । इससे पहले गत चैम्पियन आरसीबी की कप्तान मंधाना ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया ।

read more:  परीक्षा पे चर्चा में पोषण विशेषज्ञों ने दिये घर का बना भोजन खाने, पर्याप्त नींद लेने के मंत्र

स्कोर बोर्ड पर जब 41 रन टंगे थे तब लौरा वोल्वार्ट और डी हेमलता पवेलियन लौट गए लेकिन गार्डनर और मूनी ने टीम को इन झटकों से निकाला । आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिये 44 रन जोड़े । मूनी को लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने आउट किया जिनका कैच मंधाना ने लपका । गार्डनर ने इसके बाद वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डोटिन ( 13 गेंद में 25 रन ) के साथ पांच ओवर में 67 रन जोड़े ।डोटिन ने अपनी आक्रामक पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया ।

महिलाओं की एशेज श्रृंखला से ही शानदार फॉर्म में चल रही गार्डनर ने प्रेमा और भारत की अंडर 19 तेज गेंदबाज वीजे जोशिता को एक ओवर में तीन छक्के लगाये । डोटिन को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने आउट किया लेकिन तब तक गुजरात की टीम बड़ा स्कोर बना चुकी थी । रेणुका ने 25 रन देकर दो विकेट लिये ।

read more: एम्स के प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार को संस्थान में सुरक्षा सेवाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई

RCB ने गुजरात जाइंट्स को कितने विकेट से हराया?

➝ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने गुजरात जाइंट्स को छह विकेट से हराया।

RCB के लिए कौन-कौन से बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया?

➝ रिचा घोष ने 27 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए और एलिसे पैरी ने 34 गेंदों में 57 रन बनाए। कनिका आहूजा ने भी 13 गेंदों में नाबाद 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

गुजरात जाइंट्स के टॉप स्कोरर कौन रहे?

➝ कप्तान एशले गार्डनर ने 37 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के और तीन चौके शामिल थे। वहीं, बेथ मूनी ने 42 गेंदों में 56 रन बनाए।

RCB ने 202 रनों का लक्ष्य कितनी गेंद शेष रहते हासिल किया?

➝ RCB ने 202 रनों का लक्ष्य नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

गुजरात जाइंट्स की गेंदबाजी में कौन-कौन प्रभावी रहे?

➝ गुजरात जाइंट्स के लिए कोई भी गेंदबाज ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुआ, क्योंकि RCB के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।