रोहित और गिल के शतक से भारत विशाल स्कोर की ओर

Ads

रोहित और गिल के शतक से भारत विशाल स्कोर की ओर

  •  
  • Publish Date - March 8, 2024 / 11:48 AM IST,
    Updated On - March 8, 2024 / 11:48 AM IST

धर्मशाला, आठ मार्च (भाषा ) कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के नाबाद शतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक एक विकेट पर 264 रन बना लिये ।

भारत के पास 46 रन की बढत है । इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 218 रन पर आउट हो गई थी ।

लंच के समय रोहित 102 और गिल 101 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

भाषा मोना

मोना