अगले दो ओलंपिक में अपने नाम और ध्वज का उपयोग नहीं कर पाएगा रूस, देखिए वजह

Ads

अगले दो ओलंपिक में अपने नाम और ध्वज का उपयोग नहीं कर पाएगा रूस, देखिए वजह

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 03:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

जेनेवा,  (एपी)। रूस को अगले दो ओलंपिक (ग्रीष्म और शीतकालीन) या अगले दो साल के लिये किसी भी विश्व चैंपियनशिप में अपने नाम, ध्वज और राष्ट्रगान का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

खेल पंचाट ने रूस को अगले दो साल के लिये किसी बड़ी खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का दावा करने से भी प्रतिबंधित कर दिया।

ये भी पढ़ें- ‘‘विस्तारवादी’’ ताकतों के आगे नहीं झुकेंगे : ममता बनर्जी

रूसी खिलाड़ी और टीमें अगर डोपिंग मामलों में नहीं फंसते हैं या डोपिंग मामलों को नहीं दबाते हैं तो अगले साल टोक्यो ओलंपिक और 2022 में बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के अलावा विश्व चैंपियनशिप और कतर में 2022 में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में भाग ले सकती हैं।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने चार साल के प्रतिबंध की पेशकश की थी और उसकी अपेक्षा में रूस को कम सजा मिली है।

रूस के लिये छोटी जीत प्रमुख प्रतियोगिताओं में टीम का प्रस्तावित नाम भी है। पंचाट ने कहा कि अगर ‘तटस्थ खिलाड़ी’ या ‘तटस्थ टीम’ शब्दों को भी समान महत्व दिया जाता है तो खिलाड़ियों की पोशाक पर ‘रूस’ नाम बरकरार रह सकता है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक : भाजपा सांसद के बेटे और होसकोटे के निर्दलीय विधायक शरत का …

इसके बावजूद सोचि ओलंपिक 2014 के बाद सरकार समर्थित डोपिंग और मामलों को दबाने के आरोपों के बाद तीन जजों ने रूस को सबसे कड़ी सजा सुनायी।