सचिन का शानदार प्रदर्शन, पटना पाइरेट्स ने गुजरात जायंट्स को हराया

सचिन का शानदार प्रदर्शन, पटना पाइरेट्स ने गुजरात जायंट्स को हराया

सचिन का शानदार प्रदर्शन, पटना पाइरेट्स ने गुजरात जायंट्स को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 31, 2022 9:40 pm IST

पुणे, 31 अक्टूबर (भाषा) सचिन के चमकदार प्रदर्शन की बदौलत पटना पाइरेट्स ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 34-28 से शिकस्त दी।

सचिन पटना की टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे जिन्होंने मैच में 13 अंक जुटाये।

पहले हाफ तक पटना पाइरेट्स ने 21-13 से बढ़त बनायी हुई थी।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में