सैफ महिला सेमीफाइनल में भारत का सामना नेपाल से

सैफ महिला सेमीफाइनल में भारत का सामना नेपाल से

सैफ महिला सेमीफाइनल में भारत का सामना नेपाल से
Modified Date: October 26, 2024 / 09:34 pm IST
Published Date: October 26, 2024 9:34 pm IST

काठमांडू, 26 अक्टूबर (भाषा) भारतीय सीनियर महिला टीम को रविवार को यहां दशरथ स्टेडियम में होने वाले सैफ महिला चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में घरेलू दावेदार नेपाल से कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

सैफ चैम्पियनशिप में नेपाल का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। नेपाल पिछले चरण में भारत को हराकर फाइनल में पहुंचा था।

पांच बार उपविजेता रही नेपाल की टीम को मेजबान होने के नाते फायदा मिलेगा और उत्साही दर्शक खिलाड़ियों का समर्थन करेंगे।

भारत की अनुभवी कप्तान आशालता देवी इस स्थिति से वाकिफ हैं। आशालता ने कहा, ‘‘नेपाल में दर्शकों की संख्या बहुत अधिक है और वे फुटबॉल के प्रति जुनूनी हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कुछ युवा खिलाड़ियों ने पहले कभी दर्शकों की इतनी भीड़ का अनुभव नहीं किया है। यह उन्हें अलग अनुभव लग सकता है। ’’

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में