संधू ने फर्स्ट लव अकादमी से अनुबंध किया

संधू ने फर्स्ट लव अकादमी से अनुबंध किया

संधू ने फर्स्ट लव अकादमी से अनुबंध किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: October 7, 2020 8:38 am IST

मुंबई, सात अक्टूबर (भाषा) भारत में एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) अकादमी से जुड़े अमन संधू ने पेनसेलवेनिया के एक निजी हाईस्कूल फर्स्ट लव क्रिस्टियन अकादमी से अनुबंध किया है।

यह 18 वर्षीय खिलाड़ी इस तरह से भारतीय एनबीए अकादमी का तीसरा पुरुष खिलाड़ी बन गया है जिसे अमेरिका में हाईस्कूल बास्केटबॉल छात्रवृत्ति मिली है।

संधू 2017 में एनबीए अकादमी से जुड़े थे। मोहाली के छह फीट 11 इंच लंबे इस खिलाड़ी ने 2019 में दक्षिण एशियाई खेलों में भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम की तरफ से पदार्पण किया था।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में