संधू बेल्जियम में संयुक्त 33वें स्थान पर

Ads

संधू बेल्जियम में संयुक्त 33वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 02:23 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 02:23 PM IST

रिंकवेन (बेल्जियम), 24 मई (भाषा) भारत के युवराज संधू लगातार दूसरे दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर से यहां डीपी विश्व टूर के सोडेल ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर हैं।

संधू ने 70, 68 और 68 के स्कोर से कुल सात अंडर का स्कोर बनाया है।

इससे पहले शुभंकर शर्मा कट हासिल करने में नाकाम रहे।

दक्षिण अफ्रीका के जेंडर लोम्बार्ड ने तीन दौर में बाद शीर्ष पर तीन शॉट की बढ़त बना ली है। उन्होंने तीसरे दौर में 66 के स्कोर से कुल 18 अंडर का स्कोर बनाया है।

भाषा सुधीर पंत

पंत