इंग्लैंड के लगभग पूरे दौर पर अनदेखी के बाद अंतिम मैच खेलने के इच्छुक नहीं थे सरफराज

Ads

इंग्लैंड के लगभग पूरे दौर पर अनदेखी के बाद अंतिम मैच खेलने के इच्छुक नहीं थे सरफराज

  •  
  • Publish Date - September 9, 2020 / 11:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

कराची, नौ सितंबर (भाषा) इंग्लैंड के लगभग पूरे दौरे में अनदेखी के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को जब तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की पेशकश की गयी तो वह खेलने के इच्छुक नहीं थे।

सरफराज ने मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक को मैच से पहले बताया कि वह खेलने के इच्छुक नहीं थे।

मिसबाह ने जियो न्यूज चैनल से कहा, ‘‘उसने खेलने से इनकार नहीं किया लेकिन हां, उसकी कुछ आशंकायें थीं क्योंकि उन्हें दौरे के अंतिम मैच में खेलने के बारे में पूछा गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं भी इसी तरह महसूस करता। जब किसी खिलाड़ी को दौरे के अंतिम मैच में खेलने के लिये पूछा जाता है तो वह थोड़ा आशंकित महसूस करता है क्योंकि उसे पहले के मैचों में नहीं खिलाया गया। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना