एससी दिल्ली, इंटर काशी ने गोल रहित ड्रॉ खेला

Ads

एससी दिल्ली, इंटर काशी ने गोल रहित ड्रॉ खेला

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 09:18 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और इंटर काशी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल रहित ड्रॉ खेला।

इंटर काशी की टीम मैच में दबदबा बनाने के बावजूद गोल करने में नाकाम रही।

इस नतीजे के बाद इंटर काशी की टीम 12 मैच में 13 अंक के साथ नौवें स्थान पर है जबकि स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली की टीम इतने ही मैच में 11 अंक के साथ 11वें स्थान पर है।

भाषा सुधीर

सुधीर