शिलांग लाजोंग एफसी ने गोकुलम केरल को 3-1 से हराया

Ads

शिलांग लाजोंग एफसी ने गोकुलम केरल को 3-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - November 19, 2023 / 07:07 PM IST,
    Updated On - November 19, 2023 / 07:07 PM IST

शिलांग, 19 नवंबर (भाषा) शिलांग लाजोंग एफसी ने रविवार को यहां आई लीग फुटबॉल मैच में अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पूर्व चैम्पियन गोकुलम केरला एफसी को 3-1 से मात दी।

शिलांग लाजोंग की यह चार मैच में पहली जीत है जिससे उसके चार मैच में छह अंक हो गये हैं जबकि गोकुलम केरला को सत्र की पहली हार झेलनी पड़ी।

केरल की टीम पांच मैच में 10 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही है।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग पांच मैच में 13 अंक से तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।

शिलांग लाजोंग के लिए डेनियल गोंकाल्वेस, रेनान पॉलिनो और कप्तान हार्डी क्लिफ नोंगब्री ने जबकि गोकुलम केरला के लिए एलेक्स सांचेज ने गोल दागा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर