शिव थापा विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Ads

शिव थापा विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - November 2, 2021 / 01:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

Shiva Thapa enters quarterfinals : बेलग्रेड , दो नवंबर ( भाषा ) पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63 . 5 किलो ) विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए और विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष मुक्केबाज बनने से एक जीत दूर हैं ।

असम के 27 वर्षीय थापा ने फ्रांस के लाउनेस हामराउइ को सोमवार की देर रात तक चले मुकाबले में 4 . 1 से हराया । थापा ने 2015 में दोहा में हुई विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था ।

वह सोमवार को जीत दर्ज करने वाले अकेले भारतीय रहे जबकि एशियाई रजत पदक विजेता दीपक बोहरिया (51 किलो ) समेत चार अनय मुक्केबाज हारकर बाहर हो गए ।

थापा का सामना तुर्की के करीम ओजमैन से होगा ।

क्वार्टर फाइनल में भारत के आकाश कुमार ( 54 किलो ) का सामना वेनेजुएला के योएल फिनोल से होगा जबकि नरेंदर बरवाल ( प्लस 92 किलो ) अजरबैजान के मोहम्मद अब्दुल्लायेव से खेलेंगे । निशांत देव (71 किलो ) की टक्कर रूस के वादिम मुसाएव से और एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किलो ) का सामना इटली के अजीज अब्बेस एम से होगा ।

भाषा मोना

मोना