शिवम, मौसम अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीते
शिवम, मौसम अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीते
बैंकॉक, तीन अगस्त (भाषा) भारत के शिवम और मौसम सुहाग ने रविवार को यहां अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने-अपने वजन वर्ग में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज की।
पुरुष 55 किग्रा वर्ग में शिवम ने तीनों राउंड में दबदबा बनाते हुए तुर्कमेनिस्तान के बेजिरगेन अनायेव को सर्वसम्मत फैसले से हराया।
इसके बाद मौसम ने 65 किग्रा वर्ग में कड़े मुकाबले में कजाखस्तान के नूरकाबिलुली मुखित को 3-2 से हराया।
अंडर-19 वर्ग में हालाकि शुभम को 60 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के तोर्तुबेक आदिलेत के खिलाफ 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


