स्नेहा ने अंतिम होल में ईगल लगाकर हीरो डब्ल्यूपीजीटी का पांचवां चरण जीता

स्नेहा ने अंतिम होल में ईगल लगाकर हीरो डब्ल्यूपीजीटी का पांचवां चरण जीता

स्नेहा ने अंतिम होल में ईगल लगाकर हीरो डब्ल्यूपीजीटी का पांचवां चरण जीता
Modified Date: March 11, 2023 / 08:44 pm IST
Published Date: March 11, 2023 8:44 pm IST

गुरूग्राम, 11 मार्च (भाषा) हैदराबाद की स्नेहा सिंह ने शनिवार को यहां अंतिम होल में शानदार ईगल लगाकर गौरिका बिश्नोई पर एक शॉट की नाटकीय जीत से हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) का पांचवां चरण जीत लिया।

स्नेहा ने अंतिम (18वें) होल में ईगल लगाया जबकि गौरिका बिश्नोई एक बर्डी ही लगा पायी थीं।

स्नेहा (69) का कुल स्कोर आठ अंडर 208 रहा जबकि गौरिका (68) सात अंडर 209 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर रहीं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में