सुनील नारायण की फिर ‘चकिंग’ के लिये रिपोर्ट की गयी

Ads

सुनील नारायण की फिर ‘चकिंग’ के लिये रिपोर्ट की गयी

  •  
  • Publish Date - October 10, 2020 / 06:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

दुबई, 10 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर सुनील नारायण की फिर चकिंग के लिये रिपोर्ट की गयी है जो उनकी टीम के किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान हुआ।

अगर वह एक और उल्लंघन के दोषी पाये गये तो उन्हें फिर गेंदबाजी करने से रोका जा सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी सुनील नारायण को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिये रिपोर्ट किया गया है।’’

यह रिपोर्ट मैदानी अंपायर उल्हास गांधी और क्रिस गाफाने ने बनायी है।

भाषा नमिता

नमिता