सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 243 रन का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 243 रन का लक्ष्य
हैदराबाद, 21 अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर दो विकेट पर 242 रन बनाए।
सनराइजर्स के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्हें दूसरे छोर से ट्रेविस हेड (37), हेनरिख क्लासेन (नाबाद 37) और इशान किशन (25) का अच्छा साथ मिला।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


