टी20 मुंबई लीग 2026: शार्दुल ठाकुर ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स टीम में

Ads

टी20 मुंबई लीग 2026: शार्दुल ठाकुर ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स टीम में

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 08:58 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 08:58 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 मई (भाषा) भारतीय टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर टी20 मुंबई लीग में ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के लिए मार्की खिलाड़ी होंगे।

भारत के पूर्व अंडर-19 बाएं हाथ के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर टीम में दूसरे प्रमुख खिलाड़ी हैं।

यह टूर्नामेंट एक से 13 जून तक चलेगा जिसमें ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स एक जून को बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ टीमें खेलेंगी जिनमें से शीर्ष चार टीमें 11 जून को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर