तन्वी ऑरलियन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में

Ads

तन्वी ऑरलियन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 07:51 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 07:51 PM IST

ऑरलियन्स, 20 मार्च (भाषा) भारत की तन्वी शर्मा ने जापान की छठी वरीयता प्राप्त नात्सुकी निदैरा को सीधे गेम में हराकर शुक्रवार को यहां 250,000 अमेरिकी डॉलर इनामी ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता इस 17 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 43 मिनट में 21-14 21-14 से जीत दर्ज की।

तन्वी का अगला मुकाबला जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा और वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के लियो कार्नांडो और बगास मौलाना ने हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन के अभियान को 21-12, 22-20 की जीत के साथ समाप्त कर दिया।

भाषा

पंत

पंत