Team India Future Tour Programs: रोहित-कोहली की भारी डिमांड.. मैदान में आते ही होती है पैसों की बारिश, विदेशी क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से की ये मांग..

Ads

Team India Future Tour Programs: रोहित शर्मा और विराट कोहली की लोकप्रियता से विदेशी बोर्ड उत्साहित, BCCI से भारत के साथ ज्यादा वनडे मैच कराने की मांग।

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 01:15 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 01:22 PM IST

Team India Future Tour Programs || Image- ESPN Cricket File

HIGHLIGHTS
  • रोहित-कोहली की वजह से बढ़ी वनडे मांग
  • विदेशी बोर्डों ने BCCI से किया अनुरोध
  • टीम इंडिया का 2026 शेड्यूल बेहद व्यस्त

Team India Future Tour Programs: मुंबई: विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा कायम करने वाले दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अब अपने करियर के आखिरी मोड़ पर है। दोनों ही प्लेयर्स ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों का एकदिवसीय क्रिकेट में जलवा बरकरार है। इन दोनों खिलाड़ियों का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। इसकी बानगी पिछले साथ दुबई में हुए आईसीसी के चैम्पियंस ट्रॉफी में देखेने को मिला था। विराट कोहली के धुंआधार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की शानदार कप्तान के बदौलत भारत ने यह खिताब अपने नाम किया था।

विदेशी बोर्डों का BCCI से अनुरोध

बहरहाल इस बीच दोनों ही स्टार खिलाड़ियों की विदेशों में डिमांड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में जिन देशों के खिलाफ भारत एकदिवसीय मुकाबले खेलेगा, उन देशों के क्रिकेट बोर्ड ने BCCI के सामने अपनी मांगे रखी है।

कई मायनों में बोर्ड के लिए फायदेमंद

Team India Future Tour Programs: दरअसल इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका के बोर्ड ने BCCI से आधिकारिक तौर पर अनुरोध किया है कि भारत के साथ होने वाली सीरीज में ज्यादा वनडे मुकाबले शामिल किए जाएं। इसके कई कारण हैं। भारत के साथ मैच आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद होते हैं। लोग रोहित-कोहली जैसे खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं। साथ ही ODI वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भी यह फायदेमंद माना जा रहा है।

भारतीय टीम के 2026 के मुकाबले

वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया के लिए मौजूदा साल बेहद व्यस्त है। दरअसल मार्च से मई 2026 के बीच भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 खेला जाएगा। इसके बाद जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच घरेलू सीरीज होगी, जिसमें 1 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

जुलाई 2026 में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे में 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसके मुकाबले 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 4 जुलाई को मैनचेस्टर, 7 जुलाई को नॉटिंघम, 9 जुलाई को ब्रिस्टल और 11 जुलाई को साउथेम्प्टन में होंगे। इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी, जिनमें 14 जुलाई को बर्मिंघम, 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लंदन में मैच खेले जाएंगे।

अगस्त 2026 में भारत श्रीलंका दौरे पर जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। वहीं सितंबर और अक्टूबर 2026 के दौरान भारत अफगानिस्तान के खिलाफ उनके घर में 3 टी20 मैच खेलेगा। इसी दौरान एशियाई खेल 2026 भी आयोजित होंगे। इसके अलावा भारत अपने घरेलू मैदान पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा।

नवंबर 2026 में टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। साल के अंत में दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

हर्षित राणा IPL से बाहर

Team India Future Tour Programs: इंडियन प्रीमियर लीग का 2026 सीजन शुरू होने वाला है। IPL के इस सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, KKR के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, हर्षित चोट के कारण IPL 2026 का एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। हर्षित राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 करोड़ रुपए की रकम में रिटेन किया था।

वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में चोटिल हुए थे हर्षित
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में चोट लगी थी। इसके बाद हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था। अभी तक KKR ने उनका कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. शुक्रवार को कोलकाता टीम ने जिम्बाब्वे के घातक गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। संभव है कि कोलकाता के स्क्वाड में मुजरबानी ही हर्षित की जगह लेते दिखेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे

समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है

ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार

यह भी देखें:-

उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए

बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी

Q1. विदेशी बोर्ड BCCI से क्या मांग कर रहे हैं?

भारत के साथ सीरीज में ज्यादा वनडे मैच शामिल करने की मांग।

Q2. रोहित शर्मा और विराट कोहली की मांग क्यों बढ़ी?

उनकी लोकप्रियता और प्रदर्शन से मैचों में भारी दर्शक और कमाई होती है।

Q3. टीम इंडिया का 2026 शेड्यूल कैसा है?

आईपीएल, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ कई सीरीज।