भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए नई जर्सी पेश की

Ads

भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए नई जर्सी पेश की

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 06:09 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने प्रिटोरिया में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए बुधवार को भारतीय टीम की नई जर्सी का अनावरण किया।

यह श्रृंखला प्रिटोरिया के सिनोविल क्रिकेट क्लब में 25 अप्रैल से दो मई तक खेली जाएगी।

जर्सी के अनावरण का यह कार्यक्रम आईडीसीए के साझेदारों, आईडीसीए के बोर्ड के सदस्यों और इस श्रृंखला में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में हुआ।

भारतीय टीम 24 अप्रैल को प्रिटोरिया के लिए रवाना होगी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द