थीगाला का शानदार प्रदर्शन जारी, ह्यूस्टन ओपन में 11वें स्थान पर

Ads

थीगाला का शानदार प्रदर्शन जारी, ह्यूस्टन ओपन में 11वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 02:54 PM IST

ह्यूस्टन (टेक्सास), 28 मार्च (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर साहित थीगाला ने यहां टेक्सास चिल्ड्रन्स ह्यूस्टन ओपन के दूसरे दौर में लगातार तीन अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह कुल छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर बने हुए हैं।

इस टूर्नामेंट में भारतीय मूल के एक अन्य खिलाड़ी सुदर्शन येल्लामराजू (69-66) संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं।

वहीं अमेरिकी ओपन के पूर्व चैंपियन गैरी वुडलैंड (64-63) ने बढ़त बना हासिल कर ली।

पहले दिन शीर्ष पर चल रहे पॉल वारिंग एक ओवर 71 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर खिसक गए।

भाषा नमिता

नमिता

शीर्ष 5 समाचार