मेरे भीतर एक द्वंद्व है जो कप्तान और बल्लेबाज को अलग करता है : माक्ररम

मेरे भीतर एक द्वंद्व है जो कप्तान और बल्लेबाज को अलग करता है : माक्ररम

मेरे भीतर एक द्वंद्व है जो कप्तान और बल्लेबाज को अलग करता है : माक्ररम
Modified Date: March 3, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: March 3, 2026 8:04 pm IST

(कुशान सरकार)

कोलकाता, तीन मार्च (भाषा ) टी20 क्रिकेट में एडेन माक्ररम ने इतनी उम्दा बल्लेबाजी कभी नहीं की जितनी इस टी20 विश्व कप में कर रहे हें लेकिन इसके लिये दक्षिण अफ्रीका के कप्तान को अपने दिमाग को इस तरह से तैयार करना पड़ा कि बल्लेबाजी के दौरान उनके भीतर का ‘कप्तान’ खामोश रहे ।

टूर्नामेंट में अब तक 176 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बना चुके माक्ररम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कहा ,‘‘ मैं इतने साल से इस द्वंद्व से जूझता रहा हूं । बल्लेबाजी करते समय सिर्फ बल्लेबाज रहूं । लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा टीम को लेकर सोचते हैं और पूरा फोकस अपने प्रदर्शन पर नहीं रहता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन टी20 विश्व कप से मैं थोड़ा बहुत सीख गया हूं और अब दोनों भूमिकाओं को अलग रखता हूं ।’’

माक्ररम ने कहा ,‘‘ अगर आप बतौर बल्लेबाज टीम के लिये अपना योगदान देते हैं तो टीम को जीतने में मदद ही करते हैं । मैं अपना फोकस उसी पर रखता हूं ।’’

आईसीसी टूर्नामेंटों में माक्ररम की कप्तानी में अब तक दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन 2024 फाइनल में भारत से हार गई ।

माक्ररम ने कहा ,‘‘ मेरे पास बहुत मजबूत टीम है जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ी है । सीनियर खिलाड़ियों से बहुत मदद मिलती है ।’’

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में