यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटन्स को 54-32 से हराया

Ads

यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटन्स को 54-32 से हराया

  •  
  • Publish Date - December 30, 2023 / 10:04 PM IST,
    Updated On - December 30, 2023 / 10:04 PM IST

नोएडा, 30 दिसंबर (भाषा) यू मुम्बा ने शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में निचले पायदान पर चल रही तेलुगु टाइटन्स को 54-32 से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की।

गुमान सिंह (10 रेड प्वाइंट), रिंकू (आठ टैकल प्वाइंट) और सोमबीर (आठ टैकल प्वाइंट) ने यू मुम्बा के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

यह यू मुम्बा की सत्र की सबसे बड़ी जीत है जिससे वह लीग तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गयी है।

भाषा नमिता

नमिता