यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया

यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया

यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया
Modified Date: March 1, 2024 / 10:15 pm IST
Published Date: March 1, 2024 10:15 pm IST

बेंगलुरु, एक मार्च (भाषा) यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में शुक्रवार को यहां गुजरात जायंट्स को छह विकेट से शिकस्त दी।

यूपी वॉरियर्स ने गुजरात की टीम को पांच विकेट पर 142 रन पर रोकने के बाद 15.4 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यूपी वॉरियर्स के लिए ग्रेस हैरिस ने 33 गेंद में नाबाद 60 रन जबकि कप्तान एलिसा हीली ने 21 गेंद में 33 रन बनाये।

यूपी वॉरियर्स की यह चार मैचों में दूसरी जीत है। गुजरात की टीम की यह तीन मैचों तीसरी हार है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में