अमेरिका के पेगुला, कीज जर्मन ओपन क्वार्टर फाइनल में हारे

अमेरिका के पेगुला, कीज जर्मन ओपन क्वार्टर फाइनल में हारे

अमेरिका के पेगुला, कीज जर्मन ओपन क्वार्टर फाइनल में हारे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 19, 2021 8:51 am IST

बर्लिन, 19 जून ( एपी ) अमेरिका की जेसिका पेगुला और मेडिसन कीज जर्मन ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में क्रमश: विक्टोरिया अजारेंका और लियुडमिला सैम्सोनोवा से हारकर बाहर हो गए ।

पिछले दौर में कैरोलिना प्लिसकोवा को हराने वाली पेगुला को सातवीं वरीयता प्राप्त अजारेंका के हाथों 6 . 2, 5 . 7, 6 . 4 से पराजय झेलनी पड़ी ।

वहीं सैम्सोनोवा ने ढाई घंटे तक चले मैच में कीज को 7 . 6, 2 . 6, 7 . 6 से हराया ।

अब सैम्सोनोवा का सामना अजारेंका से होगा ।

अन्य मैचों में एलिजे कोरनेट ने छठी वरीयता प्राप्त गारबाइन मुगुरूजा को 4 . 6, 6 . 3, 7 . 6 से हराया । वहीं पांचवीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंचिच ने एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 6 . 4, 4 . 6, 7 . 6 से शिकस्त दी ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में