Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi: RCB की जीत के बाद विराट ने वैभव सूर्यवंशी के साथ किया कुछ ऐसा, दिल जीत लेगा ये वायरल वीडियो

Ads

Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 फाइनल में RCB की जीत के बाद विराट कोहली और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात चर्चा में है।

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 03:43 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 03:46 PM IST

Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi /Photo Credit: IPL T20 X

HIGHLIGHTS
  • RCB ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीता
  • फाइनल के बाद विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात ने फैंस का दिल जीत लिया
  • 15 वर्षीय वैभव ने IPL 2026 में 776 रन बनाकर 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए

Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लगातार दूसरी बार खिताब जीती है। स्टेडियम आतिशबाजी और जश्न में डूबा हुआ था, लेकिन उसी शोर के बीच विराट और वैभव एक साथ दिखे, जिसने करोड़ों क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया।

एक तरफ विराट कोहली, जो आरसीबी के जीत के हीरो रहें। दूसरी तरफ थे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi)  जिसने पूरे IPL 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी सी तहलका मचा दिया। आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली खुद वैभव सूर्यवंशी के पास पहुंचे। वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली को नमस्ते किया। कोहली ने भी इस युवा स्टार के कंधे पर हाथ रखा और कुछ बातचीत हुई। दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहटें दिखीं और कैमरों ने उस पल को कैद कर लिया।

Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। विराट कोहली ने फाइनल में 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। इसी शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया। लेकिन आईपीएल 2026 सिर्फ विराट का नहीं था। यह सीजन वैभव सूर्यवंशी के नाम भी रहा।

वैभव ने तोड़े कई रिकॉर्ड

महज 15 साल के वैभव ने 776 रन बनाए, 72 छक्के उड़ाए और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। उन्होंने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’, ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ और ऑरेंज कैप समेत कुल 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।

Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi फाइनल में गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155/8 का स्कोर बनाया था, जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर आईपीएल में अपनी नई बादशाहत कायम कर दी।

 

ये भी पढ़ें

 

IPL 2026 का खिताब किस टीम ने जीता?

Royal Challengers Bengaluru ने फाइनल में Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता।

फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच कौन बना?

Virat Kohli को 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में कितने रन बनाए?

Vaibhav Suryavanshi ने पूरे सीजन में 776 रन बनाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

वैभव सूर्यवंशी को कौन-कौन से अवॉर्ड मिले?

उन्हें ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन सहित 5 बड़े अवॉर्ड मिले।

फाइनल में गुजरात टाइटन्स ने कितना स्कोर बनाया था?

गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155/8 का स्कोर बनाया था, जिसे RCB ने 18 ओवर में हासिल कर लिया।