वीसेनहॉस फ्रीस्टाइल शतरंज: गुकेश हारे, कार्लसन की शानदार वापसी

वीसेनहॉस फ्रीस्टाइल शतरंज: गुकेश हारे, कार्लसन की शानदार वापसी

वीसेनहॉस फ्रीस्टाइल शतरंज: गुकेश हारे, कार्लसन की शानदार वापसी
Modified Date: February 13, 2024 / 10:33 pm IST
Published Date: February 13, 2024 10:33 pm IST

वांगल्स (जर्मनी), 13 फरवरी (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने वीसेनहाउस फ्रीस्टाइल शतरंज चैलेंज में अमेरिका के कारूआना फैबियानो के साथ दूसरी बाजी ड्रॉ खेली और इस तरह से प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

गुकेश क्वार्टर फाइनल के इस मुकाबले की पहली बाजी में हार गए थे। उन्हें दौड़ में बने रहने के लिए दूसरी बाजी में हर हालत में जीत की दरकार थी।

इस बीच विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शानदार वापसी की।

नॉर्वे के कार्लसन फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा से पहली बाजी हार गए थे लेकिन उन्होंने क्लासिकल प्रारूप में दूसरी बाजी जीतकर मुकाबला बराबर किया और फिर टाइब्रेकर में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में