शमी को डॉगी के साथ फोटो शेयर करने पर फैंस ने लगाई लताड़, गद्दार तक कह दिया
शमी को डॉगी के साथ फोटो शेयर करने पर फैंस ने लगाई लताड़, गद्दार तक कह दिया
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अपने फोटो लेकर सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जहां खेल की सभी प्रतियोगिताएं स्थगित हो चुकी हैं और सभी खिलाड़ी घर पर अपने परिजनों के साथ समय बिता रहे हैं।
पढ़ें- सौरव गांगुली ने कहा ‘काश, धोनी 2003 की मेरी टीम में होते, लेकिन हम वर्ल्ड कप…

पढ़ें- IPL पर सस्पेंस: रद्द हुआ तो ये पांच खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे वर्ल्ड कप
कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी कर रहे हैं। शमी घर पर वर्कआउट करने के अलावा अपने पालतू डॉगी जैक के साथ खेलकर समय काट रहे हैं। सोमवार को शमी ने डॉगी के साथ फोटो शेयर की, जिसे कई फैंस ने पसंद किया, वहीं कुछ तो इतने नाराज हो गए कि शमी को गद्दार तक कह डाला।

पढ़ें- पूर्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर ने किया महिला खिलाड़यों का यौन …
बता दें मोहम्मद शमी से फैंस इसलिए नाराज थे क्योंकि वो अपने घर से बाहर निकले थे। कोरोना वायरस के चलते केंद्र और राज्य सरकारें लगातार लोगों से घर के अंदर रहने की अपील कर रही है, हालांकि मोहम्मद शमी तो अपने घर के गार्डन में ही थे।

पढ़ें- कनिका कपूर के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिंता में दक्षिण आफ…
एक फैन ने शमी की फोटो पर कमेंट करते हुए उन्हें गद्दार तक कह दिया।’

Facebook


