वोल्वरहैम्पटन ने बार्सीलोना से सेमेडो को अनुबंधित किया

Ads

वोल्वरहैम्पटन ने बार्सीलोना से सेमेडो को अनुबंधित किया

  •  
  • Publish Date - September 23, 2020 / 03:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

लंदन, 23 सितंबर (एपी) इंग्लैंड की फुटबॉल टीम वोल्वरहैम्पटन ने बुधवार को बार्सीलोना से पुर्तगाल के डिफेंडर नेल्सन सेमेडो को अनुबंधित करने की घोषणा की। यह करार चार करोड़ यूरो (चार करोड़ 60 लाख डॉलर) का है।

सेमेडो के साथ यह करार तीन साल का है। सेमेडो के अलावा पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जोओ मोटिन्हो, रूबेन्स नेवेस और रुई पैट्रिको भी वोल्वरहैम्टन की टीम का हिस्सा हैं। टीम के कोच भी पुर्तगाल के नूनो एस्पिरिटो सेंटो ही हैं।

टीम के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ शी ने कहा, ‘‘ऐसा अधिकतर नहीं होता कि हमें विश्वस्तरीय टीम से विश्वस्तरीय खिलाड़ी को अनुबंधित करने का मौका मिले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नेल्सन का अनुबंध दर्शाता है कि हम कभी प्रगति करना नहीं रोकते।’’

छब्बीस साल के सेमेडो राइट विंग बैक के रूप में खेलते हैं। वह यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल की ओर से 13 मैच खेल चुके हैं। बेनफिका से 2017 में बार्सीलोना से जुड़ने के बाद से उन्होंने इस टीम की ओर से 124 मुकाबले खेले जिसमें पिछले सत्र में खेले 42 मैच भी शामिल हैं।

एपी सुधीर पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार