वुड चोट के कारण आईपीएल से बाहर

वुड चोट के कारण आईपीएल से बाहर

वुड चोट के कारण आईपीएल से बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: March 18, 2022 2:37 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कोहनी की चोट के कारण आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गये हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार वुड पिछले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान दाहिनी कोहनी में चोट लगने के कारण 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

आईपीएल की नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में वुड को 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

नार्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में वुड केवल 17 ओवर ही कर पाये थे।

केएल राहुल सुपर जायंट्स के कप्तान और एंडी फ्लावर मुख्य कोच हैं।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में