विश्व मुक्केबाजी कप: प्राची ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता शिह यी वू को हराकर उलटफेर किया

विश्व मुक्केबाजी कप: प्राची ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता शिह यी वू को हराकर उलटफेर किया

विश्व मुक्केबाजी कप: प्राची ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता शिह यी वू को हराकर उलटफेर किया
Modified Date: June 19, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: June 19, 2026 7:58 pm IST

गुइयांग (चीन), 19 जून (भाषा) प्राची ने शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई जिससे भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप 2026 के दूसरे चरण में छह पदक पक्के कर लिए।

प्राची (57 किग्रा) ने चीनी ताइपे की पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता शिह यी वू को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक तय किया।

वहीं 48 किग्रा में दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज मीनाक्षी ने 51 किग्रा ओलंपिक वर्ग में अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन (2025) और दुनिया की तीसरे नंबर की मुक्केबाज कजाखस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा को 5-0 से हराकर अहम जीत दर्ज की।

पुरुषों के वर्ग में दीपक (70 किग्रा) ने संयमित प्रदर्शन करते हुए अजरबेजान के नबी इस्गंदारोव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया।

निखिल (55 किग्रा) ने भी अजरबेजान के अमीन मम्मदजादा पर 5-0 की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस तरह भारत ने टूर्नामेंट में छह पदक पक्के कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

इससे पहले दिन में स्नेह (65 किग्रा) पोलैंड की किंगा क्रोव्का से 0-5 से हार गईं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में