वर्ल्ड चैंपियनशिप से चूके बजरंग पुनिया, रजत हासिल कर भी बनाया नया रिकॉर्ड
वर्ल्ड चैंपियनशिप से चूके बजरंग पुनिया, रजत हासिल कर भी बनाया नया रिकॉर्ड
बुडापेस्ट(हंगरी)। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया विश्व चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल कुश्ती का खिताबी मुकाबला न जीत सके, लेकिन रजत पदक पाने के बाद भी उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वे इस टूर्नामेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 2013 में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पुरुषों के 65 किलोग्राम वेट कटिगरी के खिताबी मुकाबले में उन्हें जापान के ताकुटो ओटुगुरो ने 16-9 से हरा दिया।
इस मुकाबले में पुनिया शुरु से ही दबाव में नजर आए। जापानी पहलवान ने 5 पॉइंट लेकर उन्हें दबाव में ला दिया। हालांकि इसके बाद पुनिया ने भी पलटवार किया और दो-दो पॉइंट लेकर स्कोर 4-5 कर दिया। इसके बाद ताकुटो ने दो पॉइंट और लिए। इससे उनके पास 3 पॉइंट की बढ़त हो गई। बजरंग ने जबरदस्त फाइट देते हुए 2 पॉइंट और बनाए और स्कोर 6-7 कर दिया।
यह भी पढ़ें : दीवाली में BSNL धमाका ऑफर, सालभर अनलिमिटेड कॉल के साथ 25 GB डेटा
ब्रेक के बाद विपक्षी पहलवान ने 4 पॉइंट लेकर 10-6 की बढ़त बनाई। जापानी पहलवान ने यह मुकाबला 16-9 से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। भारतीय पहलवान पूनिया को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


