डब्ल्यूटीसी फाइनल: आधे घंटे के विलंब से शुरू हुआ पांचवें दिन का खेल

डब्ल्यूटीसी फाइनल: आधे घंटे के विलंब से शुरू हुआ पांचवें दिन का खेल

डब्ल्यूटीसी फाइनल: आधे घंटे के विलंब से शुरू हुआ पांचवें दिन का खेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 22, 2021 10:49 am IST

साउथम्पटन, 22 जून (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के मंगलवार को पांचवें दिन का खेल खराब मौसम और आउटफील्ड गीली होने के कारण आधे घंटे की देर से शुरू हुआ।

बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण पिछले चार दिनों में सिर्फ 141.2 ओवर का खेल ही हो पाया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इसकी भरपाई के लिए बुधवार को रिजर्व दिन का इस्तेमाल करेगा।

मैच ड्रा होने पर भारत और न्यूजीलैंड संयुक्त विजेता बनेंगे।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में