युवा तैराक धिनिधि को मिला कार्पोरेट सहयोग

Ads

युवा तैराक धिनिधि को मिला कार्पोरेट सहयोग

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 04:09 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 04:09 PM IST

मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) भारत की एक शीर्ष गैर बैंकिंग वित्तीय सेवा कंपनी ने 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल की सबसे युवा सदस्य रही 16 वर्ष की धिनिधि देसिंघु की सहायता की घोषणा करते हुए तैराकी, टेनिस, बैडमिंटन और दौड़ को अपने प्रमुख फोकस खेलों में बताया है ।

बजाज फिनसर्व ने कहा कि इन खेलों में वह शुरूआती स्तर पर निवेश करेगा जब मदद से खेल की दिशा और कई खिलाड़ियों के कैरियर को आकार दिया जा सकता है ।

बेंगलुरू की रहने वाली धिनिधि ने छह बरस की उम्र से तैराकी शुरू की थी और कोच निहार अमीन के मार्गदर्शन में 14 वर्ष की उम्र में पेरिस ओलंपिक में पदार्पण किया । इसके बाद से वह नौ स्वर्ण समेत 11 पदक जीत चुकी है । उनके नाम 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर