नागोया, 24 सितंबर (भाषा) भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी एशियाई खेलों में महिलाओं के 65 किलो वर्ग में कजाखस्तान की अलुआ बाल्कीबेकोवा से प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई ।
हरियाणा की 26 वर्ष की साक्षी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन यहां वह लय कायम नहीं रख सकी ।
पहले दौर के बाद कजाखस्तान की मुक्केबाज 3 . 2 से आगे थी । दूसरे दौर में साक्षी ने आक्रामकता दिखाई लेकिन बाल्कीबेकोवा ने 3 . 2 से फिर बढत बनाई । आखिरी दौर में साक्षी वापसी करने में नाकाम रही ।
इससे पहले सुमित पुरूषों के 70 किलो प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इराक के अल सारे अली के खिलाफ चोट के कारण बाहर हो गए ।
हरियाणा के 23 वर्ष के सुमित पहले दो दौर में आगे थे लेकिन तीसरे दौर में एक मुक्के से बचने के प्रयास में उन्हें घुटने में चोट लगी और वह गिर गए । इसके बाद वह आगे खेल नहीं सके और रैफरी ने मुकाबला रोककर विरोधी को विजेता घोषित कर दिया ।
सुमित ने पहले मुकाबले में थाईलैंड के बुंजोंग सिनसिरी को 5 . 0 से हराया था ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर