हिमाचल प्रदेश में 10 ग्राम हेरोइन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Ads

हिमाचल प्रदेश में 10 ग्राम हेरोइन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 4, 2021 / 04:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

हमीरपुर, चार अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 10.71 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुमित कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो जिले के क्रमश: बारोहा और दोसारका गांवों के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि एक जांच चौकी पर जांच के दौरान सुमित और कृष्णा के पास से 10.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस)अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल