भोपाल, 17 जून (भाषा) । मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 145 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,88,954 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 30 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,679 हो गयी है। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
ये भी पढ़ें- वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक, PM से चर्चा…
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 22 जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 34 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 42 नए मामले आए।

नोवल कोरोना वायरस
#COVID19

मीडिया बुलेटिन 17 जून 2021

शाम 6 बजे तक अद्यतन@mp_iec
#MPFightsCorona
#MaskUpMP
#JansamparkMP
pic.twitter.com/9KyHs3FI3E

DIRECTORATE OF HEALTH SERVICES, MP (@healthminmp) June
17, 2021

ये भी पढ़ें- मंदिर से लौट रहे दंपति से लूट, फिर महिला से रेप के बाद हत्या.. 6 से…
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,88,954 संक्रमितों में से अब तक 7,77,291 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 2,984 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 404 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
ये भी पढ़ें- 72 दिन बाद आज से सड़कों पर दौड़ेंगी सिटी बसें.. इन मार्गों पर 50 बस…