नाबालिग से बलात्कार के मामले में 16 साल का लड़का हिरासत में, पोस्को के तहत मामला दर्ज

Ads

नाबालिग से बलात्कार के मामले में 16 साल का लड़का हिरासत में, पोस्को के तहत मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - October 28, 2020 / 08:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

ठाणे, 28 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लड़के ने चार सितंबर को 15 वर्षीय लड़की को फोन करके यहां भिवंडी शहर में स्थित अपने घर बुलाया था और कथित रूप से उसका बलात्कार किया था।

ये भी पढ़ें- राहत की खबर: देश में दो-तीन राज्यों को छोड़कर कोविड-19 के मामलों मे…

घटना के बाद से वह फरार था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में छुपा हुआ है, लेकिन वहां वह नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके मंगलवार को भिवंडी में होने का पता चला और उसे हिरासत में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, मानहानि के मामले में अदालत मे…

अधिकारी ने बताया कि लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के तहत मामला दर्ज किया गया है।