मुजफ्फनगर में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Ads

मुजफ्फनगर में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - June 13, 2021 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के तितावी पुलिस थाने के ढोलरा गांव के निकट हुई।

उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक राज कुमार की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक ज़ख़्मी हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा स्नेहा रंजन

रंजन