महोबा जेल में 34 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित

Ads

महोबा जेल में 34 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - November 14, 2020 / 10:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

महोबा (उप्र), 14 नवंबर (भाषा) महोबा जिले की कारागार में 34 विचाराधीन कैदी कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर मनोज कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम आयी रिपोर्ट में महोबा की कारागार में बंद 34 कैदियों के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि कारागार की दो बैरकों को कोरोना एल-2 अस्पताल में बदल दिया गया है।

सिन्हा ने बताया कि जिले में अब तक 1,235 लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है, जिनमें नौ मरीजों की मौत हो चुकी है और अभी फिलहाल 135 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

भाषा सं सलीम अविनाश धीरज

धीरज