खरगोन में 6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 51 पहुंचा

Ads

खरगोन में 6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 51 पहुंचा

  •  
  • Publish Date - April 23, 2020 / 07:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

खरगोन, मध्यप्रदेश। खरगोन में कोरोना के 6 और मरीज मिले हैं। जिले में 24 घंटे में 10 नए मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं जिले में अब तक 5 लोगों ने दम तोड़ा है।

पढ़ें – मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ राहत की खबर, 9 दिनों में 148 मरीज हुए स्वस्थ

मौत के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 51 पहुंच गया है। इस बीच राहत की बात है कि 7 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है।

पढ़ें- कोरोना संक्रमण से 2 थाना प्रभारियों की मौत, मानवाधिकार आयोग ने शासन…

बता दें प्रदेश में कुल 1609 संक्रमित मरीज हैं। राज्यभर में 81 लोगों की कोरोना से जान गई है। 174 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।