रायपुर। दलदल सिवनी के 150 अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Ads

रायपुर। दलदल सिवनी के 150 अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

  •  
  • Publish Date - December 6, 2017 / 03:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

रायपुर। नगर निगम ने दलदल सिवनी इलाके में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटा दिया है. निगम और जिला प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीनों पर बने 150 मकानों को तोड़ दिया है. सुबह-सुबह निगम और जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा. सुरक्षा के लिहाज से करीब  200 की संख्या में पुलिस बल भी इलाके में मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- हड़ताल से प्रभावित पढ़ाई को देखते हुए ,स्कूल समय में परिवर्तन

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने राज्य सरकार के दावों को खोखला बताया

विज्ञान केंद्र से निर्माणाधीन अम्यूजमेंट पार्क तक सैकड़ों लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था. वृंदावन कॉम्प्लेक्स के पीछे भी बिल्डर के कब्जे को खाली कराया गया. बिल्डर ने सरकारी जमीनों पर सर्वेंट क्वाटर बना रखा था.

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों के मुद्दे पर बनी दो कमेटी, 3 महीने के अंदर देगी रिपोर्ट

वहीं लोगों का आरोप है कि पार्षद ने उनसे पैसे लेकर जमीन पर कब्जा करवाया था. लोगों का आरोप है कि पार्षद ने जमीन के दस्तावेज देने का वादा किया था, जो आज तक नहीं दिया गया. लिहाजा पार्षद पर लोगों को आक्रोश फूट पड़ा है.  

 

 

वेब डेस्क, IBC24