जोगी की तबीयत बिगड़ने पर प्रिंस-डायना ने छोड़ा खाना-पीना, बेजुबान भी सकते में

Ads

जोगी की तबीयत बिगड़ने पर प्रिंस-डायना ने छोड़ा खाना-पीना, बेजुबान भी सकते में

  •  
  • Publish Date - May 30, 2018 / 07:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबीयत में सुधार के लिए हर तरह की कोशिश तेज हो गई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है, तो शुभचिंतकों, मित्रों और परिवार के लोग पूजा पाठ कर रहे हैं। उनकी तबीयत ने बेजुबानों को भी सकते भी डाल दिया है। हम बात कर रहे हैं जोगी के बेहद करीबी प्रिंस और डायना का, जिन्होंने कल से खाना पीना छोड़ दिया है।

कुत्तों को इंसानों का बेहद करीबी और वफादार माना जाता है। अजीत जोगी के इन दोनों वफादारों का भी बुरा हाल है, उन्हें इस बात का अहसास हो गया है कि उनके मालिक यानी अजीत जोगी की तबीयत नरम गरम चल रही है। यही वजह है कि मंगलवार शाम से उनकी तबीयत गड़बड़ाने लगी तो उन्होंने खाना पीना बंद कर दिया है। भले ही प्रकृति ने उन्हें जुबान नहीं दिया और वे अपनी तकलीफ किसी को बता नहीं सकते, लेकिन उनकी अजीत जोगी के प्रति चिंता साफ झलक रही है। 

ये भी पढ़ें-मुरार अस्पताल में प्रसूति गृह के पीआईसीयू में आग, वीडियो वायरल

अजीत जोगी के बंगले के कर्मचारी और प्रिंस-डायना की देखभाल करने वाले राकेश नायक ने बताया कि मंगलवार शाम को जैसे ही बंगले में हलचल बढ़ी और श्रीमती अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी और परिवार के सदस्यों के बीच हड़बड़ाहट मची, तो इन दोनों को अहसास हो गया कि फिलहाल स्थिति ठीक नहीं है, तब से दोनों ने खाना छोड़ दिया है। उनके सामने नियमित दिनचर्या के तहत दूध-अंड़े परोसा गया, लेकिन प्रिंस-डायना ने खाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

बताया जाता है कि प्रिंस-डायना दूसरी पीढ़ी है, जोकि अजीत जोगी के साथ रह रहे हैं। जोगी को उनसे बेहद प्यार है। उनकी गाड़ी की आवाज सुनकर वे सबसे पहले उनका स्वागत करने भागते हैं और जब तक वे उनसे मिल न लें, वे जोगी के आसपास ही रहते हैं।

वेब डेस्क, IBC24