आशिक ने कथित प्रेमिका के घर पर लगायी फांसी

Ads

आशिक ने कथित प्रेमिका के घर पर लगायी फांसी

  •  
  • Publish Date - November 23, 2017 / 06:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

प्यार इंसान को किस मोड़ पर ला कर  खड़ा कर देता है इसका उदहारण दिया है एक युवक ने अपनी जान गवा कर  इश्क की रूमानियत से शुरू हुई एक अधूरी प्रेम कहानी मौत के मातम पर आकर खत्म हुई.धमतरी के बिरेझर इलाके में एक आशिक ने अपनी कथित प्रेमिका  के घर पर ही फांसी लगी ली.और वो भी  इसलिए क्योंकि जिसे वो अपनी प्रेमिका मान बैठा था उस प्रेमिका ने उसका प्यार कबूल नहीं किया। । मिली जानकारी के अनुसार  अवरी गांव के रहने वाले खोमेश साहू बीते अप्रैल महीने में  एक शादी समारोह में शामिल होने जीजामगांव आया था।.इस दौरान गांव की रहने वाली 20 साल की युवती के साथ उसका संपर्क हुआ. उसी दौरान एक दूसरे से मोबाईल नंबर लिया। और उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।  इस दौरान खोमेश युवती से एकतरफा प्यार करने लगा। प्यार का इजहार भी किया, पर युवती ने युवक के प्यार को  ठुकरा दिया। जब युवती के मना करने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो युवती ने उनके माता पिता से शिकायत करने का मन बना लिया। और एक दिन युवती ने खोमेश के माता पिता से शिकायत की.शिकायत करने के बाद खोमेश के माता पिता ने खोमेश को बहुत समझया। कुछ दिनों तक खोमेश शांत हो गया और उसने अपना मोबाईल बंद कर दिया। 

 लेकिन बीते सोमवार को अचानक खोमेश ने युवती को मोबाईल से संपर्क किया और उसके घर पहुंच गया। इस दौरान वह घर पर अकेली थी, इसलिए वह खोमेश को देखकर घबरा गई और तत्काल उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। बताया जा रहा है खोमेश ने युवती के चाचा की दीवार फांदी और युवती के घर पहुंच गया,लेकिन उसे दीवार फांदते देख युवती घर छोड़कर बाहर निकल गई । इससे नाराज होकर खोमेश ने युवती के कमरे मे अंदर से ताला लगाकर चाबी अपने जेब मे रख ली और मयार में फंदा डालकर फांसी पर झूल गया। देर शाम युवती का चाचा घर पहुंचा तब दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने खिड़की से अंदर झाांककर देखा,तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना ग्रमीणों को दी और फिर खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को कुरुद अस्पताल भेजवा दिया। जांच अधिकारी एएसआई अजय बनारसी के मुताबिक मृतक की जेब से मोटर साईकिल की चाबी, 2 मोबाईल, पासबुक व पर्स से 3600 रू मिले है.अभी घटना की पूरी  जांच की जा रही है.