रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगते ही आयकर विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरु कर दी है। चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के खर्च पर चुनाव आयोग के साथ ही आयकर विभाग की भी नजरें रहेंगी। विभाग के मुताबिक प्रत्याशियों के खर्च पर आम लोग भी नजर रख सकेंगे।
इसके लिए निर्वाचन आयोग एवं प्रधान निदेशक आयकर विभाग ने मिलकर राजधानी में सूचना केंद्र का शुभारंभ किया है। 24 घंटे खुले रहने वाले इस केंद्र में कोई भी शिकायत कर सकता है। इसके लिए बाकायदा टोलफ्री नंबर भी जारी किया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के प्रचार के दौरान समारोह, बैनर-पोस्टर के साथ अन्य और अनावश्यक खर्च एवं संपत्ति के लेन-देन पर आयकर अधिनियम के तहत नजर रखा जाएगा। विभाग द्वारा जारी टोलफ्री नंबर 18002337010, 0771-2436233, 0771-2436778, 2427661, 9408794087 हैं।
यह भी पढ़ें : सपा सांसद ने कहा- अगले 3-6 महीने में राम मंदिर बनता हुए देख पाएंगे, बाद में दी सफाई
चुनाव को देखते हुए आयकर विभाग ने इस बार आम जनता को भी इसमें जोड़ने की पहल की है।विभाग द्वारा जारी टोलफ्री नंबर पर कोई भी फोन पर शिकायत या सूचना दे सकता है। बता दें कि यह कार्यालय पहले भोपाल में था, इसक बाद वर्ष 2014-15 से रायपुर राजधानी में कार्यालय खोला गया है।
वेब डेस्क, IBC24