मनीष तिवारी ने बोला हमला,कहा-53 महीनों में हुई सबसे बड़ी लूट,बताया फासीवादी शासन का उदाहरण

Ads

मनीष तिवारी ने बोला हमला,कहा-53 महीनों में हुई सबसे बड़ी लूट,बताया फासीवादी शासन का उदाहरण

  •  
  • Publish Date - November 5, 2018 / 08:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि एनडीए सरकार ने दिवाली में जनता का दिवाला निकाल दिया है। 53 महीनों में सबसे बड़ी लूट हुई है। 11 लाख करोड़ रुपए पेट्रोलडीजल, गैस पर टैक्स कर माध्यम से तिजोरी भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि 211 प्रतिशत पेट्रोल पर, 443 प्रतिशत डीजल पर कर बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल 71.25 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि बेचा जा रहा है 77 रुपए  मेंयूपीए सरकार में कच्चे तेल की कीमत 10 साल पहले आसमान पर थीरोज बीजेपी प्रहार करती थी। 10 साल पहले कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल था तब 50 रुप पेट्रोल 34.80 रुपए डीजल और 344 रुपए में गैस सिलेंडर दिया गया

यह भी पढ़ें : बाबूलाल गौर बोले-निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ूंगा,बहू कृष्णा ने कहा-मैं भी,श्रोती ने ठोकी ताल,देखिए वीडियो 

वहीं साजा में राहुल दानी की जीभ काटने के मामले में उन्होंने कहा कि यह फासीवादी शासन का उदाहरण है, सवाल पूछने पर डराया धमकाया जा रहा हैयह लोकतंत्र के लिए किसी रूप में अच्छा नहीं है। जबकि राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर की जमीन सरकार के पास है, वह जो चाहे बना सकती हैअध्यादेश का हौवा जनता को भ्रमित करने के लिए है

वेब डेस्क, IBC24