दुर्ग। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय की भाभी चारुलता पांडेय ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने वैशाली नगर विधानसभा से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर नाम वापस लेने की बात कही।
चारुलता ने कहा कि भिलाई नगर में भाजपा के प्रत्याशी का रहेगा अब भी विरोध। बता दें कि भिलाई नगर से प्रेमप्रकाश पांडेय प्रत्याशी हैं। गौरतलब है कि पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय के भाई राकेश पांडेय को तो पार्टी नेताओं ने मना लिया था इसलिए उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया था लेकिन सरोज की भाभी चारूलता ने वैशाली नगर से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था।
यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, राजपुर के उम्मीदवार की हार्ट अटैक से मौत
उन्होंने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करने में अक्षम हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों पर रात के बाद महफ़िलें जमाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि महिलाएं जनप्रतिनिधियों तक अपनी पीड़ा नही पहुंचा पाती हैं। भाजपा ने रमशीला का सम्मान नहीं किया तो कांग्रेस ने प्रतिमा चंद्राकर की टिकट काटी है।
वेब डेस्क, IBC24