एक समय इनके पास थी 152 गाड़ियां आज हो गई ऐसी हालत !

Ads

एक समय इनके पास थी 152 गाड़ियां आज हो गई ऐसी हालत !

  •  
  • Publish Date - November 24, 2017 / 12:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डॉल्फिन स्कूल घोटाले के आरोपी राजेश शर्मा ने 152 गाड़ियां फाइनेंस करवाई थी, इसमें से 63 गाड़ियां गायब है । पुलिस और RTO इन गाड़ियों को अब तक नहीं ढूंढ पाई है। इनमें से केवल 7 गाड़ियों को पुलिस ने जब्त किया है । 84 गाड़ियों को फाइनेंस कम्पनियों ने सीज कर बेच दिया है। इसी तरह राजेश शर्मा की भाटापारा और गोबरा नयापारा की स्कूल अभी भी संचालित है।

कौन है राजेश शर्मा ?

पुलिस के अनुसार इन स्कूलों को पालक संघ सचालित कर रहा है। इस मामले की जांच में राजेश शर्मा और उसकी पत्नी उमा शर्मा के नाम से इन दो स्कूलों के अलावा कुरुद,बेमेतरा,साजा,मुंगेली और सारंगढ़ में करीब 11 करोड़ की जमीन,नेशनल लुक अखबार की प्रिटिंग मशीन और रायपुर के कचना में एक फ्लैट होने की जानकारी मिली है। वहीं उमा शर्मा के नाम से 9 लाख रुपए की FD भी मिली है। पुलिस ने FD सहित इन सभी सम्पतियों को सीज कर कोर्ट को इसकी जानकारी दे दी है । कोर्ट ने इन सम्पतियों के बिक्री पर रोक लगा दी है।

छह सालों से छत्तीसगढ़ पुलिस को राजेश शर्मा ने खूब छकाया

सरस्वती नगर और गोबरा नयापारा पुलिस और विशेष अपराध अनुसंधान सेल की अब तक की जांच में राजेश शर्मा द्वारा 9 हजार 155 छात्रों से स्कूल फीस के नाम पर 55 करोड़ की वसूली किए जाने का खुलासा हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि राजेश शर्मा ने अपनी बेटी की पढ़ाई और अन्य खर्च के लिए कुछ जमीनों को बेचने और पत्नी की FD तोड़ने के लिए आवेदन लगाया है।

 

वेब डेस्क, IBC24