भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री सहित 300 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Ads

भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री सहित 300 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

  •  
  • Publish Date - September 8, 2020 / 04:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

धार, मध्यप्रदेश। धार जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।  बिडवाल नगर में आयोजित कांग्रेसी कार्यक्रम में लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी के साथ ही जिले के कद्दावर नेता ओर भाजपा के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को एक बड़ा झटका दिया है।

पढ़ें- प्रदेश में आज 17 मरीजों की मौत, 1885 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 1

बदनावर क्षेत्र के कांग्रेसी नेता ओर उपचुनाव के संभावित उम्मीदवार ध्रुव नारायण सिंह बिड़वाल की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री बाला बच्चन।

पढ़ें- जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी हिरा…

पूर्व मंत्री हनी बघेल , जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, झाबुआ के विधायक कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में इन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

पढ़ें- भाजपा नेता सतीश सिकरवार आज थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, पूर्व सीएम दिलाएंगे सदस्यता

आपको बता दें कि बदनावर में पहले भी बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में भाजपाई शामिल हुए थे। वहीं राजवर्धन सिंह दत्ती गांव के भाजपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र के उनके कट्टर समर्थक कांग्रेसी भी भाजपा में शामिल हो गए थे।